उत्तर भारतीय समाज रायपुर, छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट रायपुर और अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मलेन इकाई छत्तीसगढ़ के संयुक्त तात्वावधान में उत्तर भारतीय समाज क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन -2 का आयोजन किया गया है। 9 से 16 नवंबर (आठ दिनी) तक डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित सेकरसा स्टेडियम में टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में सभी टीमें अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। रविवार को शानदार आतिशबाजी के बीच अतिथियों ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति सच्चिदानंद शुक्ल रहे। कार्यक्रम के आयोजक बीजेपी नेता रविंद्र सिंह है। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति सच्चिदानंद शुक्ल ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिये उत्तर भारतीय समाज का यह सराहनीय कार्य है। निश्चतितौर पर इससे समाज के खेल युवा प्रतिभाओं को लाभ मिलेगा।