छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को सरकार के खिलाफ अविश्वास की जंग रात के अंतिम पहर तक चली। जहां एक तरफ मुख्यमंत्री रमन सिंह सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव तथ्यहीन, आधारहीन और सिद्धांतविहीन बताया। तो वहीं नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंह देव ने सरकार को अविश्वास पत्र के जवाब देने में विफल बताया।