छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह प्रदेश के सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा के दंतेश्र्वरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पत्नी वीणा सिंह के साथ पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। आपको बता दें कि दंतेश्र्वरी मंदिर पुरातात्विक महत्व का ऐतिहासिक मंदिर है, लेकिन यहां नक्सल की समस्या ने सरकार की नाक में दम किया हुआ है, जिसमे सुधार लाने के लिए सीएम आए दिन दावे भी करते हैं।