रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर की दूरी में स्थित मोबाईल दुकान में बीती रात दो अज्ञात चोर हाडवेस्टर छप्पर को तोड़कर दुकान में घुसकर मोबाईल चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोड़ातराई गांव में स्थित सविन मोबाईल दुकान में बीती साढ़े 12 बजे के आसपास दो अज्ञात चोर दुकान के हाडवेस्टर छप्पर को तोड़कर अंदर घुसे और मोबाईल दुकान में रखे कुछ मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें देखा जा रहा है कि मोबाईल दुकान का हाडवेस्टर छप्पर हटाकर दो युवक दुकान में घुसकर किस तरह से चोरी करते हैं। आज सुबह चोरी की जानकारी मिलने के बाद मोबाईल दुकान संचालक ने पूरे मामले की जानकारी जूटमिल थाने में दी है। जिसके बाद पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। अज्ञात चोरों ने मोबाईल दुकान से मोबाईल दुकान से कितने की संपत्ति की चोरी की है इसका अभी पता नही चल सका है।