छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रेक्टर के पहियों के नीचे आकर पिता की मौत हो जाने के बाद उसके ही बेटे को आरोपी बनाये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने आज पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के नाम सौंपे गए ज्ञापन पत्र में कहा विजय यादव 26 साल निवासी धनागर ने बताया है कि 09 जून की शाम साढे 5 बजे उसके पिता अशोक यादव बालू से भरी ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 13 एएस 4993 को रज सारथी के साथ चलाकर उसके घर में खाली जगह पर खड़ी कर घर की तरफ जा रहा था इसी दौरान ट्रेक्टर अचानक से आगे की ढूलने लगा। प्रार्थी विजय यादव ने बताया इस दौरान ट्रेक्टर मालिक उत्तम सारथी के बेटे धीरज सारथी के कहने पर उसके पिता अशोक यादव ढूलते ट्रेक्टर पर चढ़ने लगा इस दौरान पैर फिसलने से ट्रेक्टर के पहियों के नीचे आ जाने से अशोक यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्रार्थी विजय यादव ने यह भी बताया कि इस घटना के बाद ट्रेक्टर मालिक दुर्घटनाकारी ट्रेक्टर को बदलकर दूसरी ट्रेक्टर को थाने में जब्त करवाया गया है। साथ ही साथ पंचनामा बनाकर कई जगह हस्ताक्षर कराये गए है और उसे ही उसके पिता का एक्सीडेंट करने का दोषी बनाया जा रहा है। ऐसे में पीड़ित युवक आज पूरे परिवार समेत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।