फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायगढ़ जिला मुख्यालय में चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों में मारपीट, पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

Digvijay Singh Updated Thu, 06 Feb 2025 06:14 PM IST

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में बुधवार की शाम उस समय जूटमिल क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई जब चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों में मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई जिसके बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम जूटमिल इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसके बाद माहौल इतना गर्मा गया कि थाने के सामने सैकडो की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मारपीट के बाद हंगामे की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली, चक्रधर नगर थाना प्रभारी के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि जा रहा है कि जूटमिल क्षेत्र में बुधवार की शाम कोतरा रोड क्षेत्र से कुछ युवकों के द्वारा जूटमिल क्षेत्र में पहुंचकर भाजपा के महापौर प्रत्याशी को वोट नही देने की बात कही जा रही थी। इतना ही नही उनकी बात नही मानने पर उन्हें धमकी भी दी जा रही थी। इसी दौरान मारपीट की यह घटना घटित हो गई। बताया जा रहा है कि बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगो के समझाते हुए दोनों के बीच समझौता करा दिया तब जाकर माहौल शांत हो सका।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें