फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में लगातार हो रही घटनाओं में मजदूरों की मौत और बिगड़ते पर्यावरण को बचाने कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं में मजदूरों की मौत और यहां संचालित उद्योगों से निकलने वाले काले धुंए से बिगड़ते पर्यावरण को बचाने कांगे्रसियों ने आज जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर इन्हें रोकने की मांग की है। जिलाधीश के नाम सौंपे गए ज्ञापन पत्र में कांगे्रसियो ने कहा है कि रायगढ़ देश और प्रदेश में बड़े उद्योगों के कारण अलग पहचन बना चुका है। यहां देश और विदेश में निर्बाध सप्लाई हो रही है यहां के लोग बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण की मार झेल रहे हैं और फेफड़ो और अन्य प्रदूषण जनित व्याधियों से ग्रस्त है। उद्योगों में तकनीकी त्रुटि की वजह से जानलेवा घटनाएं सामने आ रही है। स्थानीय विधायक एवं पर्यावरण मंत्री इस ओर जरा भी गंभीर नही है। औद्योगिक प्रबंधन को भी चाहिए कि वह संयंत्र के हर हिस्सों में जहां श्रम नियोजित होता है उसका उचित सुरक्षा देखरेख व व्यवस्थापन समयानुसार करें ताकि कर्मचारी दुर्घटना से जान न गंवाए। कांगे्रसियों ने अपने ज्ञापन में इन्हीं बातों को गंभीरत से संयंत्र संचालको हिदायत देने की मांग की है ताकि आने वाले दिनों में घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही संयंत्रों की चिमनिया में अल्प प्रदूषण वाले धुआ रोधी उपकरण का नियमित इस्तेमाल करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें