छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पंचधारी में दो नाबालिग लड़कियों की लाश पानी में तैरती हुई मिली। मृतक लड़कियों को उम्र लगभग 15 और 17 वर्ष है। चक्रधर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोनों मृतिका शहर के चक्रधर थाना क्षेत्र के ही विनोबा नगर के रहने वाली हैं।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गर्मी शुरु होते ही भारी संख्या में पंचधारी डेम नहाने लोग पहुंच रहे हैं।