फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में विचरण करने वाले जंगली हाथियों के मस्ती करने का वीडियो आया सामने, देखें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में विचरण करने वाले जंगली हाथियों का बारिश के दिनों में मस्ती करने का एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहा है। इसी क्रम में आज छाल रेंज के हाटी परिसर में कीचड़ में मस्ती करते हुए हाथियों के एक दल को ड्रोन कैमरे से देखा गया है। रायगढ़ जिले के छाल रेंज के रेंज के हाटी परिसर में हाथियों का मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। बारिश के मौसम में मादा हाथी कीचड में लेटी हुई दिख रही है वहीं उसका शावक उसके साथ मस्ती करते नजर आ रहा है। हाथी मित्र दल की टीम ने हाथियों के हर मूवमेंट में नजर बनाये हुए है और हाथी प्रभावित गांव पहुंचकर लोगों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। इन दिनों धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में ही कुल 65 हाथी विचरण कर रहे हैं 15 नर, 32 मादा के अलावा 18 हाथी शावक शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें