फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ : सड़क पार करता दिखा हाथियों का एक बड़ा दल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Sun, 05 Apr 2026 11:16 AM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों के एक बड़े दल का सड़क पार करते हुए वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो धरमजयगढ़-क्रोंधा मार्ग का बताया जा रहा है और इस दल में 34 हाथी होने की भी बात कही जा रही है। धरमजयगढ़ वनमण्डल में हाथियों के बड़ी संख्या को देखते हुए प्रभावित गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमण्डल क्षेत्र में कल शाम धरमजयगढ़-क्रोंधा मार्ग में जंगली हाथियों के एक बड़े दल को सड़क पार करते हुए देखा गया। इस दौरान सड़क में लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया, हाथियों में जंगल में जाने के बाद ही इस मार्ग पर आवाजाही शुरू हो सकी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने हाथियों के जंगली हाथियों के एक बड़े दल का वीडियो भी बनाया है, जो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है।

वायरल वीडियो धरमजयगढ़ - क्रोंधा का बताया जा रहा है और हाथियों के इस दल में कुल 34 हाथी हैं, जिसमें शावक भी है। यह दल पिछले कुछ समय से धरमजयगढ़ के आमगांव बीट में विचरण कर रहा था। एक अन्य जानकारी के अनुसार इन दिनों धरमजयगढ़ वन मंडल में ही अलग-अलग दलों में कुल 100 हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथी प्रभावित गांव के ग्रामीणों में दहशत का भी माहौल है।

वन विभाग के अलावा हाथी मित्र दल की टीम दिन एवं रात के समय भी हाथियों के दल पर निगरानी करते हुए प्रभावित गांव के ग्रामीणों को अलर्ट रहने की अपील की जा रही है। साथ ही जंगल में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए महुआ बिनने या किसी भी कार्य के सिलसिले में जंगल नहीं जाने की समझाइश दी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें