फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में डीजल चोरों का आतंक, कई गाड़ियों से की चोरी, ढाबा संचालक की अपील डिमांड बताएं या मंथली ले जाएं

Wed, 21 Jan 2026 08:18 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

रायगढ़ जिले में एक लंबे अर्से से सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी की घटनाएं जारी है। अज्ञात डीजल चोर रात के अंधेरे में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। कई बार उनका वीडियो भी सामने आ चुका है। लगातार हो रही चोरियों से परेशान एक ढाबा संचालक ने अब डीजल चोरों को उनकी डिमांड पूरी करने या फिर मंथली रूपये देने की बात कही है, ताकि उसके ढाबा में खड़ी वाहनों से डीजल चोरी न करें।

मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले में एनएच एवं ढाबा के सामने खड़ी गाडियों से एक लंबे अर्से से डीजल चोरी की घटनाएं सामने आती रही है। कई बार डीजल चोरों का भी वीडियो सामने आ चुका है। इस मामले में पीड़ितों के द्वारा शिकायत करने के बावजूद आज तलक चोर पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। खासकर छाल, धरमजयगढ़ और खरसिया मार्ग में लगातार डीजल चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। एक गाड़ी के चालक ने बताया कि बीती रात 2 बजे के आसपास वह ढाबा के पास गाड़ी लेकर आया और सो गया था, सुबह जब उठा तो देखा कि उसके गाड़ी से डीजल चोरी हो चुका था। जिसके बाद उसने थाने में मामले की जानकारी दी है।

धरमजयगढ़ के प्रेमनगर में स्थित छपरा-बलिया फौजी ढाबा के संचालक राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि बीते कई साल से उनके क्षेत्र में डीजल चोर गिरोह के द्वारा सड़क किनारे खड़ी गाडियों को निशाना बनाते हुए डीजल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

ढाबा संचालक ने बताया कि इस तरह की घटना से उसका व्यवसाय काफी प्रभावित हो रहा है। बीती रात भी डीजल चोरों ने 8 से 10 गाड़ियों में डीजल चोरी की है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले कई वीडियो के माध्यम से प्रशासन को लगातार हो रही इस तरह की घटनाआंे से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक चोर पुलिस गिरफ्त से बाहर है। ढाबा संचालक ने अब डीजल चोर गिरोह से निवेदन करते हुए कहा है कि अगर आप लोगों की कोई डिमांड है तो बताईये उसे पूरा करेंगे या फिर मंथली में रूपये देने का भी प्रयास किया जाएगा। ढाबा संचालक ने डीजल चोरों से यह भी अपील की है कि उसके ढाबा में निशाना न बनाया जाये वह उसके रोजी रोटी का साधन है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें