फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: महासमुंद में योगाभ्यास, प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 21 Jun 2026 11:36 AM IST

महासमुंद। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के इनडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम हुआ। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। इनमें ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, शवासन, अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसी क्रियाएं शामिल थीं। उपस्थित लोगों ने उत्साह से योगाभ्यास कर संतुलित जीवन का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि दयाल दास बघेल ने अपने संबोधन में योग को भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य देन बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को विश्वभर में पहचान मिली है। योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा देता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने उपस्थित जनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वस्थ समाज के निर्माण में नशा मुक्ति के महत्व पर जोर दिया। पत्रकारों से चर्चा के दौरान मंत्री ने आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन योगा करने की अपील भी की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें