फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासमुंद में भी मनाया गया रक्षाबंधन, शुभ मुहुर्त में बहनों ने भईयों को बांधी राखी

भाई-बहनों के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन देश-प्रदेश सहित महासमुंद में भी बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन का यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और बंधन का प्रतीक है। आज के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों के प्रति प्रेम और देखभाल के प्रतीक के रूप में उपहार देते हैं और रक्षा करने की कसम लेते है। आज सुबह से ही बहने अपने घरों में मिठाई और पकवानों के साथ अपने भाइयों की कलाई में शुभ मुहूर्त से ही राखी बांधते नजर आई। बच्चों और युवाओं में इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। बच्चों को कार्टून और म्यूजिक वाले राखी काफी पसंद आया, बहनों ने कलाई पर राखी सजाकर भाइयों के दीर्घायु होने की कामना की, तो भाइयों ने बहनों को उपहार देकर रक्षा करने का वाद किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें