फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासमुंद: दुर्ग में अफीम की खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, गृह मंत्री का मांगा इस्तीफा

Digvijay Singh Updated Sun, 08 Mar 2026 05:22 PM IST

दुर्ग में मिले भाजपा नेता के खेत पर मिले अफीम की खेती मामले में अब सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आज महासमुंद में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में प्रेसवार्ता का आयोजन कर सरकार को घेरने की कोशिश की गई। पत्रकारवार्ता के माध्यम से कांग्रेस ने मौजूदा सत्ता सरकार पर सुख नशे के कारोबार करने वाले आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। साथ ही अफीम खेती मामले में पकड़े गए विनायक ताम्रकार को भाजपा के शीर्ष और प्रदेश के नेताओं का करीबी बताते हुए प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग कांग्रेस के द्वारा की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि, कांग्रेस सूखे नशे के इस कारोबार को लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने पहले भी सदन में यह मुद्दा उठाया है कि, जो नशे के कारोबार करने वाले हैं उनके केवल खपाने वालों को नहीं बल्कि जो विक्रेता है, जो मूल सोर्स है, उन तक कार्रवाई होनी चाहिए। आज लगातार छत्तीसगढ़ में अपराध, हत्या बढ़ती जा रही है, युवा नशे के चपेट में आ रहे हैं, उसके पीछे भी सूखा नशा का ही कारोबार है। साथ ही कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा और गैस सिलेंडर के कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर नारेबाजी करते हुए, कांग्रेस भवन के सामने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें