फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नगरपालिका महासमुंद में अध्यक्ष और पूर्व पार्षद के बीच झड़प

नगरपालिका महासमुंद में अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग और पूर्व पार्षद पंकज साहू की बीच बहस हो गई। नगर पालिका अध्यक्ष ने पूर्व पार्षद पर हमला करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। हाथापाई के साथ महिला अध्यक्ष से गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है। पूर्व पार्षद ने भी अध्यक्ष और समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग को दोनों हाथों में चोट लगी है। दोनों पक्ष मामला दर्ज कराने थाना कोतवाली पहुंचे। कोतवाली थाने में गहमागहमी का माहौल रहा। पूर्व पार्षद पर एफआईआर की मांग को लेकर अपने समर्थकों के साथ कोतवाली में अध्यक्ष बैठीं रहीं। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों का लिखित आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें