महासमुंद में पिथौरा तहसील कार्यालय में एसीबी ने छापेमारी की। कानूनगो अधिकारी माईकल पीटर 25 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता राजू चौहान की शिकायत पर एसीबी की टीम ने कार्रवाई की है। रिश्वतखोरी की जानकारी पुख्ता होते ही टीम ने तहसील कार्यालय में छापा मारकर अधिकारी को गिरफ्तार किया है। निलंबित कोटवार राजू चौहान को बहाल करने के लिए कानूनगो ने रिश्वत की मांग की हैं। एसीबी की कार्रवाई से तहसील कार्यालय समेत राजस्व हलकों में हड़कंप मच गया है।