कोरबा जिले के रिश्दी क्षेत्र में डॉ. शतदल नाथ के फार्म हाउस में उस समय अफरा तफरी मच गई जब बुधवार की दोपहर देख रेख करने वाला व्यक्ति मुर्गियों को दाना देने गया तब मुर्गी के बाड़े में घुसे सांप को देखा जो छटपटा रहा था उसके गले मे मुर्गी का चूजा फंसा हुआ था और छटपटा रहा था।
देख रेख करने वाला ग्रामीण डरा सहमा हुआ बाहर भाग खड़ा हुआ फिर डॉ. शतदल नाथ को फोन कर देते हुए बताया। जानकारी होते ही तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया जिस पर थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही फिर कुछ देर बाद अपने टीम के सदस्य साहिल के साथ पहुंचे और बड़ी सावधानी से 8 फीट लंबे धमना सांप को रेस्क्यु कर बाड़े से बाहर निकाला गया,उसी वक्त शिकार किए हुए 3 मुर्गी के बच्चों को उगल दिया फिर आखिकार सांप को थैले में डाला गया तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया फिर सांप को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।
देखने करने वाली ग्रामीण में बताएं कि अचानक से सांप छटपटाने लगा इसके बाद सभी मुर्गियां और चूजे इधर से उधर भागने लगे अचानक से सांप पर नजर पड़ी और उसने इसकी सूचना डॉक्टर को दिया। सांप नहीं लगभग आधा दर्जन से अधिक चूजे को अपना शिकार बना चुका था।
डॉ. शतदल नाथ ने बताया पहले भी सांप हमारे घर और फॉर्म हाउस में घुस जाने से रेस्क्यु टीम ने मदद किया था, जितेंद्र सारथी सदैव समाज के लिए तत्पर रहते हैं जो सूचना मिलते ही परिवार की मदद करने पहुंच जाते हैं, रेस्क्यु टीम का कार्य बहुत ही सराहनीय हैं।
जितेंद्र सारथी ने बताया कुछ समय से लगातार सांप निकलने की सूचना बढ़ी हैं, जिसके कारण लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता हैं साथ ही जब भी सांप घर में घुस जाएं तो रेस्क्यु हेल्प लाइन नंबर 8817534455 पर कॉल कर के सूचना दे।