फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: दीपका पुलिस ने पकड़े सात नशेबाज, कार्रवाई कर भेजा जेल

दीपका पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नशेड़ियों और नशे के कारोबार में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दीपका पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो ज्योति नगर दीपका बस्ती और आसपास क्षेत्र के रहने वाले हैं गया है, जिनमें सुजीत कुमार सिंह, दीनानाथ यादव, देवव्रत साहू, छेदीलाल डाकुआ, बजरंग सोनी, मनोज कुमार पांडे और प्रीति मरकाम शामिल हैं। पौवा देसी प्लेन शराब, 9 लीटर कच्ची महुआ शराब और मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस के द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। जहां सार्वजनिक जगहों पर गांजा पीते और शराब बेचते पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। बताया जावे की ज्योति नगर बस्ती में सामुदायिक भवन में नशेड़ी गांजा पीकर उत्पात मचाते हैं। जहां सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पांच लोगों को पड़कर कार्रवाई की। वहीं कोरबा पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया और कुल 165 लीटर कच्ची शराब जब्त की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 16,640 रुपये है। कुल 165 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सुंद देवांगण, समारू यादव, पप्पू कुमार चौहान और प्रीति मरकाम।कटघोरा, उरगा, और पाली क्षेत्र में कार्रवाई हुई। कोरबा पुलिस अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री करने वालों पर सख्त निगरानी रख रही है और लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें