फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: सहस्त्रबाहु चौक के नामकरण के लिए पहुंचे सीएम साय, भाजपा के कार्यकर्ता भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा जिले के कटघोरा में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने जयसवाल समाज द्वारा आयोजित सहस्त्रबाहु चौक के लोकार्पण समारोह और वीर शहीद सीताराम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जयसवाल समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शिरकत की और चौक का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में भी शिरकत की और लोगों को संबोधित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया और उनकी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री का हेलीपैड में भाजपा कार्यकर्ता और समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्यमंत्री के पहुंचते ही सहस्त्रबाहु प्रतिमा का पूजन किया। इसके बाद छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारा लगाते हुए उन्होंने कहा कि कटघोरा के कसनिया मोड़ के पर चौक का नाम भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर रखा गया है। उनकी प्रतिमा भी लगेगी। जिसका विधिवत शिलान्यास कर उद्घाटन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में शामिल होकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्षेत्र के लोगों के साथ अपनी बातचीत की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।कार्यक्रम में कटघोरा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत और भाजपा के वरिष्ठ नेता जोगेश लांबा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही समाज की ओर से भी काफी संख्या में लोग और पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि सहस्त्रबाहु मूर्ति के साथ-साथ गार्डन भी बनवाए जाएंगे जिसके लिए समाज के सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें