कोरबा में बारिश रुकने का नाम हीं नहीं ले रही,जिससे आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। मंगलवार की रात से बुधवार सुबह तक बारिश हो रही है। जो बारिश शुरु हुई उससे लोगों का दैनिक जीवन रुक सा गया। स्कूली बच्चों को जहां स्कूल जाने में देरी हुई,वहीं लोगों को अपने अपने दफ्तर जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के कारण दर्री डेम भी लबालब हो गया,जिसके कारण बांध के गेट खोलकर हसदेव नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। गेरवा घाट पर बनाये गये एनिकट के उपर से पानी बह रहा है। लोगों ने बताया कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यह स्थिति निर्मित होती है लेकिन उसके बावजूद भी नगर निगम और ना ही जन प्रतिनिधि ध्यान देते हैं। यही हाल राताखार, मोती सागर पारा दादर नाला के पास भी है। जहां जलभराव की स्थिति निर्मित है।