कोरबा जिले में करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत रामपुर में एक 50 साल पुराना सार्वजनिक कुआं अचानक जमीन में धंस गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। कुआं धंसने की घटना उस वक्त हुई जब इलाके में लगातार हो रही बारिश के कारण देर रात जमीन में कंपन महसूस हुआ। एहतियात के तौर पर आसपास के घरों को खाली कराने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है। कोरबा जिले में हो रही भारी बारिश के कारण लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। जिले के चारों तरफ से केवल जलप्रलय की खबरें मिल रही है। कुंआ धसान की इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।