फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में लीलागर नदी पार करते बह गया किसान, सुकालू पटेल का पता नहीं लगा सुराग, रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी

कोरबा में हरदी बाजार थाना अंतर्गत ग्राम रेकी निवासी सुकालूराम पटेल उम्र 50 वर्ष रविवार शाम को खेत देखने गया था वापस आते समय लीलागर नदी उफान आ गया था सुकालू पटेल का धर नदी के ऊपर में हैं जो की खेत का मुंही फोड़ने के लिए जाने को निकला था और पानी का अधिक बहाव में नदी पार करते समय नदी में बह गया। तीन बजे रेस्क्यू टीम पहुंचा रेस्क्यू टीम द्वारा खोज बिन कर प्रयास किया गया है पर अभी सफलता नहीं मिली है। घर वाले काफी मायूस और चिंतित हैं। परिवार के लोग शासन प्रशासन से मदद के उम्मीद में हैं।। लापता के परिजनों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए खेत में पानी भर गया था जिसे मेड फोड़ने के लिए गए हुए थे वापस लौटते समय नदी किनारे आ रहे थे अचानक से जलस्तर बढ़ने के कारण बह गया और भी जो लोग खेत में काम कर रहे थे उनके नजर पड़ी जहां इसकी जानकारी घर आने के बाद दी गई।वही इस घटना के जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची हुई है और लापता की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें