कोरबा जिले के कोयलांचल क्षेत्र में छठ पर्व की घूम रही जहां मंगलवार के दोपहर से ही लोगों की भीड़ देखने को मिली जिले के अलग-अलग जगह पर बड़े धूमधाम से डूबते सूरज को अर्थ दिया कुसमुंडा क्षेत्र में सूर्य भगवान की शक्ति और वरदान प्राप्त करने के लिए छठ पूजा पर्व अत्यंत उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया। स्थानीय छठ घाटों को इस पर्व के लिए अत्यंत आकर्षक तरीके से डेकोरेट किया गया था। पूर्वांचल अन्य क्षेत्रों के लोगों ने भी इस पर्व को मनाने में दिलचस्पी दिखाई। दोपहर 3:00 के बाद ही लोगों के कदम छठ घाटों की तरफ बढ़ चले थे ताकि पूजा करने में सहूलियत हो। अपनी करने से पूरे संसार को ऊर्जा प्रदान करने वाले भगवान सूर्य देव की साधना का पर्व छठ पूजा औद्योगिक जिले कोरबा में धूमधाम से मनाया गया। यहां पर अलग-अलग स्थान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई और अस्ताचल की ओर जा रहे सूर्य को अर्घ्य दिया। कोरबा के डेंगूर नाला घाट पर पूजन सामग्री के साथ श्रद्धालु पहुचे। इनमें महिलाओं का समूह छठ गीतों को आवाज दे रहा था। आतिशबाजी के बीच शाम को विदा होते सूर्य देव की आराधना की गई। घाट पर जितने लोग नजर आए, उतनी ही भीड़ पुल के ऊपरी हिस्से में इस दृश्य को निहारने के लिए मौजूद थी। वहीं इसके अलावा दर्री डेम में भी काफी संख्या में उसे क्षेत्र के लोग दर्री डेम के किनारे पूजा पाठ करते नजर आए और विधि विधान से डूबते हुए सूरज को अर्थ दिया और छठी मैया की गीत गाते नजर आए। वहीं शहर के कई ऐसे छठ घाट है जहां लोगों के भीड़ देखने को मिली secl शिव मंदिर छठ घाट में काफी संख्या में लोग छठ मैया की पूजा करते नजर आए। Secl एसबीएस क्षेत्र के पार्षद सुशील गर्ग ने बताया कि क्षेत्र में कॉलोनी में अलग-अलग क्षेत्र से लोग काम कर रहे हैं जहां छठ पूजा बड़े धूमधाम से मनाया जाता है जिसके लिए इस परिसर में सारी व्यवस्था की गई है।