फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर ब्रिज निर्माण में बाधक अतिक्रमण पर कार्रवाई, बारिश के मौसम में तोड़फोड़ करने पर लोग नाराज

Digvijay Singh Updated Sat, 21 Jun 2025 09:54 PM IST

कोरबा जिले के कुसमुंडा कोयलांचल में इमली छप्पर रेल फाटक से जुड़ी समस्या को हल करने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। आसपास में हुए कुछ अतिक्रमण की वजह से ओवरब्रिज का काम गति नहीं पकड़ सक रहा है। काफी समय पहले दिए गए नोटिस के बाद इस मामले में प्रशासन और पुलिस की देखरेख में अतिक्रमण हटाने कार्रवाई की गई। कार्रवाई करने वाली टीम ने आज इस इलाके में दस्तक दी और फिर देखते-देखते आसपास के कच्चे पक्के मकान को अपनी जद में ले लिया। किसी प्रकार की समस्या पेश न आने पाए इसके लिए यहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाया गया । लोगों का कहना रहा की वे काफी समय से यहां पर काबिज है। उन्हें यहां से हटाने के लिए बहुत पहले नोटिस दिया गया था लेकिन अब ठीक बारिश के समय इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। इस वजह से समस्याएं तो है ही। क्षेत्र के पूर्व पार्षद अमरजीत सिंह ने बताया कि ओवर ब्रिज के आसपास 11 से अधिक मकान इस कार्रवाई के दायरे में आए हैं।। उनकी जानकारी में बहुत पहले प्रशासन की ओर से संबंधित लोगों को नोटिस देकर यहां से हटने को कहा गया था। क्षेत्र की गीता गबेल व बसंत चन्द्रा का एतराज बात को लेकर था कि पिछले वर्ष में अतिक्रमण नजर क्यों नहीं आया। और अगर कार्रवाई करना था तो इस बारे में इन लोगों को अभी जानकारी क्यों नहीं दी गई। इन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को परेशान करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई बरसात के मौसम में की जा रही है। खबर के अनुसार कुष्मांडा क्षेत्र में हर 15 से 20 मिनट में कोयला लोड मालगाड़ी होता है और इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर देने से 3दिशाओं में सैकड़ो गाड़ियां खड़ी हो जाती है। रेलवे फाटक खुलने की स्थिति में फिर जाम लग जाता है दिन भर में ऐसी स्थिति कई बार निर्मित होती है। समस्या को हल करने के लिए ओवरविच का निर्माण कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ओवर विच तभी बन सकता है जबकि आसपास का अवरोध यहां से पूरी तरह हटाया जाए इसलिए इस मामले में किसी की भी आपत्ति को हम स्वीकार कैसे करें। कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस और secl क्या अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद थे जहां तोड़ने की कार्रवाई की गई और किसी तरह का विवाद की स्थिति निर्मित इतना हो इसके लिए पुलिस मौके पर तैनात थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें