फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों के झुंड के चिंघाड़ से गूंजा जंगल, खेतों में मचाया उत्पात; कैमरे में हुए कैद

कोरबा के करतला परिक्षेत्र के रामपुर और करतला के बीच के जंगलों में इन दिनों हाथियों का विशाल झुंड डेरा डाले हुए है। करीब 50 हाथियों का यह दल लगातार आसपास के गांवों में विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि यह झुंड देर रात गांवों और खेतों की ओर बढ़ता दिखाई देता है। हाथियों द्वारा कई स्थानों पर फसल रौंदे जाने की घटनाएं भी सामने आई हैं। किसान अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए रातभर खेतों में निगरानी करने को मजबूर हैं। इस बीच, एक ड्रोन वीडियो सामने आया है जिसमें हाथियों का झुंड स्टॉप डेम में नहाते और फिर खेतों में विचरण करते नजर आ रहा है। वीडियो में हाथियों की चिंघाड़ से पूरा जंगल गूंजता सुनाई दे रहा है। स्नान के बाद झुंड को खेतों में आराम करते हुए भी देखा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें