फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba Fire Video: चलते ट्रेलर में अचानक लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, सामने आया वीडियो

Fri, 27 Mar 2026 06:36 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

कटघोरा-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक चलती ट्रेलर में अचानक आग लग गई। यह घटना डूमर कछार के पास लगभग चार बजे हुई। आग लगने की जानकारी मिलते ही चालक ने तुरंत वाहन रोककर कूदकर अपनी जान बचाई।

लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को जानकारी देकर घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। राहगीरों के अनुसार, ट्रेलर वाहन खाली था और कटघोरा से बिलासपुर की ओर जा रहा था। 

वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक गाड़ी के पिछले हिस्से में आग लग गई। आग लगने के बाद भी गाड़ी सड़क पर दौड़ रही थी। लोगों ने आवाज देकर चालक को सचेत किया, जिसके बाद उसने कूदकर खुद को बचाया। यदि चालक समय पर नहीं कूदता तो उसकी जान भी जा सकती थी।

इस घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों ने दमकल वाहन को सूचना दी। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग लगने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की यह घटना सामने आई है। कटघोरा पुलिस भी घटना के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली। वाहन मालिक को भी इस घटना की सूचना दी गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें