फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: वॉश बेसिन के नीचे छिपा बैठा था विषैला सांप, आरसीआरएस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Mon, 13 Jul 2026 12:16 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

कोरबा में घर के वॉश बेसिन के नीचे बैठे एक अत्यंत विषैले सांप को देखकर परिवार के होश उड़ गए। समय रहते सतर्कता और आरसीआरएस (Reptile Care and Rescuer Society) टीम की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। रेस्क्यू किए गए सांप की पहचान कॉमन कैरत के रूप में हुई, जिसे स्थानीय भाषा में घोड़ा करैत कहा जाता है। यह भारत के चार सबसे विषैले सांपों में शामिल है।

घटना कोरबा शहर के एक आवासीय क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार घर का एक सदस्य हाथ धोने के लिए वॉश बेसिन के पास पहुंचा। तभी उसकी नजर बेसिन के नीचे किसी चमकती हुई वस्तु पर पड़ी। पास जाकर ध्यान से देखने पर पता चला कि वहां एक काले रंग का सांप कुंडली मारकर बैठा है।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए परिवार के सभी सदस्य तुरंत वहां से हट गए। किसी ने भी सांप को छेड़ने या भगाने की कोशिश नहीं की। इसके बजाय तुरंत RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव को फोन कर घटना की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बारीकी से निरीक्षण किया और बताया कि यह कॉमन क्रेट है। यह सांप रात में अधिक सक्रिय होता है और इसका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है, जो बेहद घातक है। एक बार काट लेने पर समय पर इलाज न मिले तो जान भी जा सकती है। इसके बाद पूरी सावधानी के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। कुछ देर की मशक्कत के बाद कॉमन क्रेट स्वयं वॉश बेसिन के नीचे से बाहर निकला। RCRS टीम के प्रशिक्षित सदस्यों ने उसे सुरक्षित तरीके से पकड़कर एक विशेष बॉक्स में बंद कर दिया। रेस्क्यू सफल होने के बाद परिवार और पड़ोसियों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें