फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम में नदी में अचानक आया बाढ़ का पानी, ट्रैक्टर के साथ बह गया चालक, कूदकर बचाई जान

Digvijay Singh Updated Mon, 15 Sep 2025 06:47 PM IST

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बीते 24 घंटे से बारिश का दौरा जारी है। जंगल क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से नदी-नाले उफान पर है। नदी में अचानक बाढ़ आ रहीं है। आज सोमवार को बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत तरेगांव क्षेत्र के झूमरछापर गांव के नेर्रा नदी में अचानक तेज बाढ़ आ गई। उसी दौरान एक ट्रैक्टर नदी पार कर रहा था,जो पानी के तेज बहाव से ट्रैक्टर को बहा ले गया। ट्रैक्टर चालक ने किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल आया। लगातार बारिश से क्षेत्र का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क कट चुका है। वहीं, दर्जनों गांवों में बिजली सेवा ठप होने से अंधेरा पसरा हुआ है और ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक बारिश होने की बात कही है। वैसे पूरे जिले में इस मानसून 737.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। तहसीलवार देखे तो सबसे ज्यादा कुकदूर तहसील क्षेत्र में 1170.3 मिली, पिपरिया में 948 मिमी, रेंगाखार कला में 917.5मिमी, कवर्धा में 671.7मिमी, कुंडा में 492.8मिमी, पंडरिया में 481.8 व सहसपुर लोहारा तहसील क्षेत्र में सबसे कम 458.6मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें