फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम में सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ना बेचने के बाद किसानों को नहीं मिली राशि, 23 करोड़ रुपए भुगतान अटका

कबीरधाम जिले के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में बीते पेराई सीजन 2024-25 में करीब 7 हजार किसानों ने अपना गन्ना बेचा था। लेकिन, गन्ना बेचने के बाद इन किसानों का करीब 23 करोड़ रुपए भुगतान शेष है। ऐसे में क्षेत्र के किसान नाराज है। यहीं कारण है कि आज सोमवार को पंडरिया के गांधी चौक में समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने किसानों के साथ एक दिवसीय धरना दिया। इसके बाद रैली निकाल कर 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम के नाम पंडरिया एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। संघ के नेताओं ने बताया कि कारखाना में समय पर किसानों को गन्ना बेचने के बाद राशि नहीं दे रही है। स्थिति ऐसी है कि सात हजार किसानों का लगभग 23 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान आज तक नहीं हो सका है, जिसमें 9 करोड़ रुपए मूल भुगतान, रिकवरी का 14.50 करोड़ रुपए शामिल है। ये रुपए नहीं मिलने से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा। इसके अलावा किसानों ने गन्ना बोनस राशि देने, पंडरिया कारखाना का लंबित मूल भुगतान व रिकवरी राशि एकमुश्त देने, खाद की व्यवस्था किए जाने, रियायती दर में शक्कर वितरण किए जाने, धान के चौथे किश्त की राशि देने, भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना को सात हजार डीसी व लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया को 5 हजार डीसी का विस्तार किए जाने, कृषि कार्य के लिए 24 घंटे बिजली देने समेत अन्य मांग किया। इस धरना प्रदर्शन में कबीरधाम जिले के किसानों ने हिस्सा लिया। वहीं, कारखाना प्रबंधन ने जल्द से जल्द किसानों को राशि दिए जाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें