फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कबीरधाम में बाढ़ के पानी में बहा ट्रैक्टर, लोगों ने कूदकर बचाई जान

Digvijay Singh Updated Tue, 23 Jul 2024 12:05 PM IST

कबीरधाम जिले में बीते दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। वनांचल क्षेत्र के नदी नाले उफान पर हैं। इसी बीच पुल पर बाढ़ का पानी होने के बाद भी चालक ट्रैक्टर को पार कर रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर बह गया। ट्रैक्टर में बैठे पांच लोगों ने कूदकर जान बचाई है। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र की ढोलढोली-सेंदूरखर पुल की है। जहां ग्राम कुई से घर निर्माण कार्य संबंधित सामान को लेकर सेंदूरखर ले जाया जा रहा था। ढोलढोली पुल पर बाढ़ का पानी आ गया था। इसके बाद भी चालक अपने वाहन को पार कर रहा था। पानी के तेज बहाव से ट्रैक्टर ट्रॉली पुल के नीचे गिर गया। इसमें बैठे 5 लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें