फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कबीरधाम के सरोधा बांध में मिली विशालकाय मछली, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

Digvijay Singh Updated Mon, 02 Dec 2024 06:05 PM IST

कबीरधाम जिले के मध्यम सिंचाई परियोजना सरोधा बांध में आज सोमवार को विशालकाय मछली मिली है। यह लगभग 65 किलो की बड़ी मछली है, जिसे मछुवारो ने पकड़ा है। इसका ऊंचाई लगभग 6 फीट है। नेताजी मछुवा सहकारी समिति द्वारा पकड़ा गया है। सुबह जब जाल निकाला जा रहा था तो बड़ी और वजनदार अज्ञात चीज फंसे होने की जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। जैसे-तैसे मछुआरे डरते हुए जाल बहार निकले तो देखा बड़ी मछली है। इसके बाद मछुआरों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मार्केट लाने पर देखने वालों की भीड़ लग गई। इस मछली को जिले के मछली पालन विभाग के कार्यालय में लाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में खुब वायरल हो रहा है। बता दे कि 200 एकड़ में फैले इस सरोधा बांध में बहुत से अलग-अलग प्रजाति की मछलियां मिलती हैं। इससे पहले इसी साल फरवरी माह में करीब 80 किलो की मछली जाल में फंसी थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें