आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले को लेकर कवर्धा में प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी ने खुलासा किया है। करीब 61.27 लाख रुपए कीमत की 245 किलो गांजा, एक ट्रक, मोबाइल फोन जब्त किया गया है व दो आरोपी पकड़े गए है। इस गांजा को यूपी में खपाया जाना था। आरोपियों द्वारा गांजा को ट्रक में भरकर ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे। ये पूरी कार्रवाई कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना पुलिस ने की है। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम बबलू सिंह पिता त्रिभुवन सिंह चौहान जिला सुल्तानपुर व एक अन्य आरोपी ने अपना नाम शिव कुमार पिता मनबोधन लोधी उम्र रायबरेली (यूपी) बताया। ये लोग इलाहाबाद से टमाटर लोड कर सिमली गुढ़ा ओडिशा लेकर गए थे व बिक्री किए।