फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा में 11.79 लाख लूट की शिकायत फर्जी, शिकायतकर्ता ने ही किया था गबन

जांजगीर चाम्पा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में 1 अगस्त को हुई कथित लूट की घटना पुलिस जांच में फर्जी निकली। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने वाला युवक दीपेश देवांगन (25), निवासी चोरिया ही गबन का मास्टरमाइंड निकला। आरोपी ने थाना पहुंचकर बताया था कि वह किरीत सिन्हा नामक व्यक्ति से 11.79 लाख रुपये लेकर यूनियन बैंक, चांपा में जमा करने जा रहा था, तभी पूछेली गांव के पास तीन अज्ञात युवकों ने मारपीट कर रकम और लैपटॉप लूट लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और साइबर सेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन किसी तरह की लूट के साक्ष्य नहीं मिले। बयान में विरोधाभास और संदेहास्पद रवैये के चलते जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने स्वीकार किया कि उस पर लगभग 8 लाख रुपये का कर्ज था और रकम हड़पने की नीयत से झूठी कहानी रची।पुलिस ने आरोपी के घर से पूरी नकदी 11,79,800 रूपये और लैपटॉप बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत और पुलिस को गुमराह करने की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें