फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर-चांपा: बम्हनीडीह के BEO एम.डी. दीवान निलंबित, युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा जिले में स्कूल शिक्षा विभाग की संवेदनशील प्रक्रिया युक्तियुक्तकरण में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बम्हनीडीह विकासखंड के शिक्षा अधिकारी एम.डी. दीवान को निलंबित कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, शिक्षक युक्तियुक्तकरण के लिए वरीयता सूची तैयार करने में एम.डी. दीवान द्वारा गंभीर लापरवाही और अनियमितता की गई थी। हालांकि विभाग ने काउंसलिंग से पहले सूची में सुधार कर प्रक्रिया को पूरा कर लिया था, लेकिन शुरुआती चूक को गंभीर मानते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है। इस कार्रवाई को कलेक्टर जनमेजय महोबे के प्रतिवेदन के आधार पर संभाग आयुक्त ने की है। विभागीय सूत्रों का साफ कहना है कि युक्तियुक्तकरण जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में किसी भी स्तर की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में इस तरह की किसी भी अनियमितता पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें