फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा में आप ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, धान खरीदी का उठाया मुद्दा

जांजगीर चांपा जिले के जिला मुख्यालय कचहरी चौक में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में धान खरीदी में आ रही समस्याओं को लेकर शुक्रवार को जमकर प्रदर्शन किया और नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा,यह तो केवल ट्रेलर है फिल्म अभी बाकी है। आम आदमी पार्टी ने सरकार को आरोप लगाया कि इस वर्ष गिरदावरी में कई किसानों का रकबा कम कर दिया गया है, जिससे उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।वहीं धान बेचने के लिए टोकन कटाने में किसानों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर किसानों को 4–5 दिन तक लंबी लाइनों में खड़े रहना पड़ रहा है, फिर भी टोकन नहीं कट पा रहा है। वही कुछ समितियों में तो किसानों का सिर्फ कर्ज के बराबर ही धान खरीदा जा रहा है, जिससे किसानों में गहरा आक्रोश है। इसके अलावा समितियों में प्रतिदिन धान खरीदी की लिमिट कम कर दी गई है, जिसके कारण टोकन नंबर लेट हो रहा है और खरीदी की रफ्तार बेहद धीमी पड़ गई है। किसानों की मांग है कि समितियों में प्रतिदिन कम से कम 1400 से 1500 क्विंटल धान खरीदी सुनिश्चित की जाए। इसी मामले पर आम आदमी पार्टी ने सरकार को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि किसानों के रकबा कम करने, टोकन न कटने और खरीदी केंद्रों में जारी अव्यवस्था की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।पार्टी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सरकार ने जल्द ही किसानों की सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो आम आदमी पार्टी प्रदेशभर के किसानों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी। आम आदमी पार्टी हमेशा किसानों और आम जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और आगे भी उठाती रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें