फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा में लीलगर नदी में बहा युवक, एनीकेट पार करने के बीच हुआ हादसा ,27 घंटे बाद मिला शव

जांजगीर चांपा जिले के कोसीर - ढाबाडीह के बीच बने एनीकेट को पार करने के दौरान लीलगर नदी में बहे युवक पारस कुर्रे 24 वर्ष का शव SDRF की टीम घटना स्थल से 1 किलो मीटर दूर में शव को बरामद किया है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी अनुसार,,मृतक युवक पारस कुर्रे जोकि सोमवार की सुबह करीबन 11 बजे अपने सायकल से एनीकेट को पार कर रहा था। वही लीलगर नदी में बने एनीकेट के ऊपर से पानी का तेज बहाव होने से वह सायकल सहित नदी में बह गया। वही आस-पास काम कर रहे लोगों ने देखा और बचाने का प्रयास किया मगर युवक तेज बहाव के कारण नहीं मिला ,केवल सायकल को ही निकाल सके। घटना की जानकारी पामगढ़ पुलिस को मिलने पर घटना स्थल पहुंचकर नगर सैनिक गोताखोरों से तलाशी शुरू की मगर कुछ पता नहीं चला,जिसके बाद बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाया गया। बोट की माध्यम से तलाश शुरू की वही सोमवार को शाम तक कुछ पता नहीं चल सका। आज मंगलवार की दोपहर 1 बजे करीबन SDRF की टीम ने घटना स्थल से 1 किलो मीटर दूर तलाशी की तो शव नदी में तैरता मिला। आखिरकार 27 घंटे के बाद शव को बरामद किया गया। पामगढ़ थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वही मृतक युवक की मानसिक स्थिति थोड़ी ठीक नहीं थी। जिसके वजह से यह घटना हुई है। फिलहाल आगे जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें