फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: शिक्षा के मंदिर को किया शर्मसार! स्कूल में अर्धनग्न मिला हेडमास्टर; शिकायत पर गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2026 08:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजागीर-चांपा

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पामगढ़ विकासखंड के डोंगाकोहरौद स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के हेडमास्टर पर छात्राओं के साथ कथित रूप से अशोभनीय हरकत करने का आरोप लगा है। बच्चों की शिकायत के बाद परिजन स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने हेडमास्टर को कथित तौर पर अर्धनग्न अवस्था में देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया।

बच्चों ने परिजनों को बताई पूरी घटना
जानकारी के अनुसार, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने अपने परिजनों को बताया कि हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक ड्यूटी के दौरान अनुचित अवस्था में थे और छात्राओं को अपने पास बुलाने की कोशिश कर रहे थे। बच्चों की बात सुनकर परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने हेडमास्टर को कथित रूप से केवल अंडरवियर में कुर्सी पर बैठे देखा। परिजनों ने इस दौरान वीडियो भी बनाया। परिजनों को देखकर आरोपी ने जल्दबाजी में कपड़े पहनने की कोशिश की। इसके बाद स्थानीय लोगों ने डायल-112 और पामगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और हेडमास्टर को थाने ले गई। इसके बाद बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं भी पामगढ़ थाना पहुंचे। पुलिस ने छात्राओं और उनके परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: महानदी में उफान से बाढ़ जैसे हालात! कई गांवों में अलर्ट, मकान खाली कराने लगी प्रशासन की टीम

कलेक्टर ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
घटना के बाद बच्चों और उनके परिजनों में भय और आक्रोश का माहौल है। अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें