फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर-चांपा: राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध, कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पीएम का पुतला, पुलिस से झूमाझटकी

Wed, 22 Jul 2026 08:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

जांजगीर में  राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक से रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान काला कपड़ा और काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के समय पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में कोतवाली थाना पहुंचे। यहां थाने के बाहर लगाए गए बैरिकेड्स को पार कर कार्यकर्ता थाने के सामने पहुंच गए और गिरफ्तारी देने की कोशिश की। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा।

व्यास कश्यप बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों का हो रहा दमन
विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि राहुल गांधी के साथ हुई कार्रवाई और दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आंदोलन की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह कार्रवाई जारी रही तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर आंदोलन को और तेज करेगी।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बोले- आंदोलन जारी रहेगा
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया और फिर सांकेतिक गिरफ्तारी देने के लिए कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखेगी और अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें