फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: जंतर-मंतर की घटना के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, PM-शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

Tue, 21 Jul 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं पर कथित लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़े जाने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। मंगलवार, को जिला मुख्यालय के कचहरी चौक पर यह प्रदर्शन हुआ। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली।

यूथ कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन नीट पेपर लीक मामले और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ बल प्रयोग किया गया। विधायक व्यास कश्यप ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। 

उन्होंने कहा कि देशभर के युवाओं में इस घटना को लेकर आक्रोश है। व्यास कश्यप ने सरकार से इस पर जवाब देने की मांग की। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

विधायक व्यास कश्यप ने जंतर-मंतर पर हुई कार्रवाई को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे युवाओं के साथ बल प्रयोग हुआ। यह कार्रवाई पूरी तरह से लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने सरकार से इस मामले में जवाबदेही तय करने को कहा।

प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा मांगा। उन्होंने कहा कि केवल शिक्षा मंत्री ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री को भी पद छोड़ना चाहिए। पंकज शुक्ला ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की आवाज दबा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें