फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: प्रकाश इंडस्ट्री में काम के दौरान हादसा, ऊंचाई से गिरने से 40 वर्षीय श्रमिक की मौत

Fri, 26 Jun 2026 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

जांजगीर-चाम्पा जिले के चाम्पा स्थित प्रकाश इंडस्ट्री में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक श्रमिक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:00 से 1:30 बजे के बीच प्लांट के अंदर इलेक्ट्रिकल फील्ड में काम कर रहे गोरेलाल कवर (40 वर्ष), जो कि कुम्हारी खुर्द का निवासी था, प्लांट में ठेकेदार श्याम लाल साहू के अंडर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि गोरेलाल लगभग 8 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर एंगल की कटाई कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरा। हादसे के बाद उसे प्लांट के भीतर ही प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल उसे जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस पूरे मामले में चाम्पा पुलिस जाँच कर रही। वहीं प्रबंधन की ओर से सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें