फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa News: अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्तार, 19.21 लाख के गबन का खुलासा

Tue, 26 May 2026 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा।अकलतरा पोस्ट ऑफिस में पदस्थ सहायक डाकपाल को 19 लाख 21 हजार रुपए के गबन और धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर खाताधारकों के पैसे फर्जी तरीके से निकालने और रकम को शेयर मार्केट व जुए में लगाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, अकलतरा डाकघर में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद गठित संयुक्त जांच टीम ने मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि सहायक डाकपाल संदीप कुमार मिरी (32 वर्ष), निवासी बलौदा, ने चार अलग-अलग खाताधारकों के खातों से कुल 19 लाख 21 हजार रुपए निकालकर गबन किया। इसके बाद पीड़ित खाताधारकों की शिकायत पर थाना अकलतरा में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी लंबे समय से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर रहा था और लगातार नुकसान होने के कारण भारी कर्ज में डूब गया था। आरोपी पर करीब 20 लाख रुपए से अधिक का कर्ज बताया जा रहा है। उसने अलग-अलग बैंकों और पोस्ट ऑफिस विभाग से भी लाखों रुपए का लोन लिया था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2021 से वह शेयर मार्केट में पैसा लगा रहा था। नुकसान बढ़ने के बाद उसने फर्जी खाते खोलकर ग्राहकों के खातों से रकम निकालना शुरू किया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, शेयर मार्केट एप्लीकेशन ग्रो और एंजल वन के डिमैट अकाउंट स्टेटमेंट जब्त किए हैं। जांच में लगभग 40 लाख रुपए शेयर मार्केट में गंवाने और लोन की रकम चुकाने के लिए गबन किए गए पैसों के उपयोग की पुष्टि हुई है।

थाना अकलतरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें