फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर ओवरब्रिज हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कई बार पलटी, परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्र घायल

Mon, 18 May 2026 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

जांजगीर जिले में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार दोपहर जांजगीर-चांपा मार्ग पर बने खोखसा ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, जांजगीर निवासी सृजन स्वरूप और अंबेश यश साहू लोटस पब्लिक स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। स्कॉर्पियो वाहन अंबेश चला रहा था। जैसे ही वाहन खोखसा ओवरब्रिज पर पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद स्कॉर्पियो ओवरब्रिज की सुरक्षा रेलिंग से टकराकर करीब 5 से 6 बार पलटी खाते हुए सड़क पर जा गिरी।

हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर परिजनों को सूचना दी। दोनों छात्रों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां से घायल छात्र सृजन का घर महज 100 मीटर दूर कुलीपोटा एजेंसी के पास स्थित है। घर पहुंचने से पहले ही दोनों छात्र हादसे का शिकार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें