फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरेक्स तस्करी का खुलासा: जांजगीर-चांपा में नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार, नगदी भी जब्त

Mon, 11 May 2026 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सिवनी में पुलिस ने कोरेक्स के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मादक कफ सिरप और नगदी रकम जब्त की है।

पुलिस को सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार सिवनी मंडल तालाब के पास एक व्यक्ति नशीली कफ सिरप बेच रहा था। निवेदिता पाल के निर्देशन में चांपा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम राजू दिवाकर (35 वर्ष) बताया। वह बालपुर थाना चांपा का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके बैग से 25 नग मादक कफ सिरप बरामद हुई। इसकी कीमत लगभग पांच हजार 75 रुपये है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इसके साथ ही 950 रुपये नगद भी बरामद किए गए। आरोपी राजू दिवाकर के खिलाफ धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें