जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कुदरी बैराज में 18 वर्षीय युवक शिवम साहू ने छलांग लगाकर आत्महत्या की है, कक्षा 11 वी का परीक्षा परिणाम ठीक नहीं आने से छात्र आहत था। जीने का मन नहीं लग रहा है मैं जा रहा हूँ गुड बाय पापा यह मैसेज अपने पिता को व्हाट्सअप किया था। शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। चांपा थाना क्षेत्र की घटना।
मिली जानकारी अनुसार,,चांपा थाना क्षेत्र के शंकर नगर का रहने वाला युवक शिवम साहू जोकि लायंस पब्लिक स्कूल में 11 वी का छात्र था। कुछ दिन पहले रिजल्ट बाकी दोस्तो का आया था। शिवम का रिजल्ट रुका हुआ था क्यों कि वह सप्लीमेंट्री आया हुआ था। जिससे वाह आहत हो गया, और परेशान रहने लगा ।
मंगलवार को उसने अपने पिता संतोष साहू के व्हाट्सअप में मैसेज भेजा था लिखा कि जीने का मन नहीं लग रहा है मैं जा रहा हूँ गुड बाय पापा लिखा था। तब उसके पिता ने मैसेज देखा तो उसने डिलीट कर दिया । अपने दोस्तों से भी बात की और उसी शाम 4.30 बजे करीबन वह कुदरी बैराज के पास मोबाइल फेकने के बाद हसदेव नदी में छलांग लगा दी। उसी रास्ते से गुजरते एक ऑटो चालक ने देखा और बैराज में काम करने वालों को सूचना दी। जिसके बाद चांपा पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई।
मौके पर तहसीलदार सरपंच और पुलिस की टीम पहुंची, जांजगीर गोताखोर की टीम को बुलाकर खोजबीन शुरू की गई। मगर कोई सुराग नहीं मिल सका जिसके बाद बिलासपुर से SDRF की टीम भी पहुंची। सर्च ऑपरेशन चलाया गया मगर युवक की कोई सुराग नहीं मिली । बैराज के गेट को खोला गया तब जाकर गुरुवार की सुबह कुछ दूरी में युवक शिवम साहू का शव 40 घंटे के बाद बरामद किया गया।
स्थानीय लोगों की मदद से शव को हसदेव नदी से निकाल कर बाहर लाया गया , जहां पुलिस टीम ने पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शव पूरी तरह से पानी में रहने के कारण गुब्बारे की तरह फूल चुका था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए दिया गया हैं। वही पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। बटे के इस कदम से माता पिता और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।