फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर-चांपा: हसदेव नदी में युवक का मिला शव, नहाने के दौरान फिसलने से हादसे की आशंका

Thu, 07 May 2026 03:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

जांजगीर जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत हसदेव नदी में एक युवक का शव पुराना कॉलेज के पीछे स्थित भैंसा बाजार घाट के पास नदी में तैरता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर जांच शुरू की।

मृतक की पहचान वार्ड नंबर 1 भैंसा बाजार निवासी राजू यादव (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रोजी-मजदूरी का काम करता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बुधवार शाम करीब 6 बजे वह नहाने के लिए हसदेव नदी गया था। नहाने के बाद वह घाट किनारे कपड़े धो रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद वह नदी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

घटना को घाट पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने देखा, जिसने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। देर रात होने के कारण पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को मर्चुरी में रखवाया गया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें