फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सक्ती में फर्जी बैंक खोलकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 May 2026 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सक्ती जिले में फर्जी बैंक खोलकर लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में फरार चल रहे आरोपी पंकज टंडन (31) निवासी ग्राम मलदाकला थाना हसौद को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इससे पहले इस प्रकरण में छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जीवराखन कावड़े ने एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम छपोरा में कुछ लोगों द्वारा फर्जी एसबीआई बैंक संचालित किया जा रहा है। आरोपी खुद को बैंक अधिकारी बताकर बेरोजगार युवकों का इंटरव्यू लेते थे और नौकरी दिलाने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 30,000 रुपये की वसूली करते थे।

इसके बाद उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र देकर गुमराह किया जाता था।जांच के दौरान अब तक अनिल भास्कर, नरेंद्र साहू, हीरा दिवाकर उर्फ कुणाल, टुकेश्वर दास महंत और सुभद्रा महंत को गिरफ्तार किया जा चुका है।

क्रम में 4 मई को पुलिस टीम ने आरोपी पंकज टंडन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।पुलिस के अनुसार, आरोपी संगठित तरीके से लोगों को ठगने का काम करते थे और फर्जी बैंक के नाम पर विश्वास दिलाकर रकम वसूलते थे। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें