फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa : सक्ती में सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल- नगदी समेत 7,510 रुपए जब्त

Sun, 26 Apr 2026 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सक्ती जिले में अवैध जुआ और सट्टा पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना सक्ती पुलिस ने वार्ड नंबर 11 सोंठी में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को सट्टा खेलाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल, नगदी और सट्टा सामग्री सहित कुल 7,510 रुपए का माल जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, अपराध क्रमांक 187/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 एवं 7 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुन्दर दास महंत (57 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 11 सोंठी, थाना सक्ती के रूप में हुई है।

सायबर सेल टीम को 24 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर के सामने कागज और मोबाइल के माध्यम से सट्टा पट्टी लिखकर हार-जीत का दांव लगवा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के निर्देशन में टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर अन्य लोग मौके से फरार हो गए, जबकि आरोपी सुन्दर दास महंत को पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक मोबाइल (कीमत 7,000 रुपए), सट्टा पट्टी लिखा कागज, डॉट पेन और नगद 510 रुपए बरामद किए गए। आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें