जमीन को लेकर आई सरकारी गाइट लाइन के चलते जमीन खरीदना अब आम लोगो के लिए सपना हो गया है, इस मामले को लेकर शनिवार को कांग्रेस के पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पत्रवार्ता लेते हुए भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अपने काले कमाई को वाइट करने में जुटी हुई है, वही सस्ते दामो में खरीदे हुए जमीन को अब महगे दामो में बेच रहे है, इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने भाजपा के वित्त मंत्री का पुतला भी दहन किया गया, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि 2 वर्ष की काली कमाई, अपने भ्रष्टाचार की कमाई, जनता के पैसे को लूट कर जमीन के कारोबार में लगाया, जो पैसे कमाए थे, उसे काले से गोरा बनाने के लिए उस भ्रटाचार के पैसे को अपने लोगो को फायदा करने के लिए व उन्हें लाभ पहुँचाने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया है, इन्ही मामलों को लेकर कांग्रेस के द्वारा वित्त मंत्री का पुतला दहन भी किया।