फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर में हादसा, कपड़े की दुकान में लगी बीती रात भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने किया रेस्क्यू

शहर के पुराना नरेंद्र टाकीज के सामने स्थित एक कपड़े की दुकान पर बीती रात अचानक से आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर आ पहुंची, जहां समय रहते आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दुकान के ऊपर 3 से 4 परिवार भी निवास कर रहे थे। जिन्हें समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। बता दें कि पुराना नरेंद्र टाकीज सुभाष वार्ड में रहने वाले मिश्रीलाल मोतीलाल जैन के निवास के नीचे स्थित कपड़े की दुकान में अचानक से देर रात आग लग गई। आग देखते ही देखते फैलने लगी। आसपास के लोगों के साथ ही घर के लोग भी जग गए, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं दुकान के ऊपर घर के 3 से 4 परिवार भी आग की वजह से ऊपर ही फंस गए थे। आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, जहां आग को बुझाने के साथ ही आग की वजह से फंसे सभी परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं इस घटना के बाद से कितने का नुकसान हुआ। इसकी अबतक जानकारी नहीं मिली है। वहीं आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें