फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंतेवाड़ा में अधीक्षिका को हटाने की मांग, सड़क पर उतकर छात्राओं ने किया प्रदर्शन

दंतेवाड़ा ज़िले में एक बार फिर छात्राएं सड़कों पर उतर आई हैं। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने अधीक्षिका को हटाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्राएं हाथों में तख्तियां लिए हुए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर रैली निकालते दिखीं। कई छात्राएं रोते-बिलखते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाती रहीं। छात्राओं का आरोप है कि अधीक्षिका का व्यवहार अमानवीय है और वे मानसिक उत्पीड़न की शिकार हो रही हैं। दो दिन पहले ही ‘छू लो आसमां’ संस्था की छात्राओं ने भी इसी मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए एनएच जाम किया था। लगातार हो रहे छात्र आंदोलनों ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन को कठघरे में ला खड़ा किया है। स्थानीय प्रशासन द्वारा छात्राओं को समझाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन छात्राएं अपनी मांग पर अडिग हैं और अधीक्षिका को हटाए बिना पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और छात्राओं को कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें